Langdon D. Neal, Chairman
Richard A. Cowen, Secretary/Commissioner
Marisel A. Hernandez, Commissioner
Lance Gough, Executive Director
Kelly Bateman, Asst. Executive Director
अमेरिकी चुनावी मताधिकार के लिए स्वयंसेवी उप पंजीयक का योगदान महत्वपूर्ण है, मतदाताओं के पंजीयन से चुनावी भागीदारी प्रोत्साहित होती है और लोकतंत्र सशक्त होता है। चुनाव के ईलिनोइ राज्य बोर्ड की यह जानकारी स्वयंसेवी उप पंजीयक कार्यक्रम का सिंहावलोकन प्रस्तुत करती है।
मतदाताओं को कौन पंजीकृत कर सकता है?
- निर्वाचन प्राधिकरण (निर्वाचन बोर्ड और काउंटी क्लर्क्स) और
- उप पंजीयक के रूप में नियुक्त
निम्नलिखित निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा उप पंजीयक के रूप में स्वत: नियुक्त होते हैं
- समिति के लोग
- राज्य ड्राइवर लाइसेन्स सुविधा कर्मचारियों के सचिव
- नगर क्लर्क
निम्नलिखित केवल लिखित अनुरोध पर ही नियुक्त किए जा सकते हैं।
- मुख्य लाइब्रेरियन या मनोनीत।
- उच्च विद्यालय / प्राथमिक विद्यालय प्राचार्य या मनोनीत।
- विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रधान या मनोनीत।
- राज्य श्रम संगठन के सदस्य।
- सदाशयी राज्य नगर संगठन के सदस्य।
- स्वास्थ्य देखभाल और परिवार सेवा निदेशक या मनोनीत कर्मचारी।
- रोज़गार सुरक्षा निदेशक या नामित कर्मचारी।
- निगम अध्यक्ष या नामित कर्मचारी (व्यापार निगम अधिनियम 1983 द्वारा परिभाषित)।
उप पंजीयक मतदाता का पंजीकरण कब मंज़ूर कर सकता है?
उप पंजीयक मतदाता का पंजीकरण प्रत्येक चुनाव के पहले 27 दिन की अवधि को छोड़ कार किसी भी समय मंज़ूर कर सकता है। हर चुनाव के बाद (दो दिन के लिए) पंजीकरण बंद हो जाता है (शिकागो में हर चुनाव के एक दिन बाद)
मतदान करने की योग्यता के लिए एक व्यक्ति को:
- अमेरिका का नागरिक होना आवश्यक है;
- चुनाव के दिन कम से कम 18 वर्ष की आयु अनिवार्य है;
- चुनाव दिवस के कम से कम 30 दिन पहले तक उपक्षेत्र का निवासी होना ज़रूरी है;
- सेवाकाल में अपराध के कारण जेल में नहीं होना चाहिए
- अन्य जगहों पर मतदान करने के अधिकार का दावेदार नहीं हो
मत पंजीकृत करते समय दो तरह का पहचानपत्र आवश्यक है और एक में आवेदक का वर्तमान पता दर्ज होना चाहिए।
उप पंजीयक मतदाताओं का पंजीकरण कहाँ कर सकते हैं?
सार्वजनिक पुस्तकालय उच्च विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, या व्यावसायिक स्कूल, विश्वविद्यालय, कॉलेज सामुदायिक कॉलेज, अकादमी या संस्थाएँ, सार्वजनिक चिकित्सा कार्यालय और बेरोज़गारी कार्यालय, डिप्टी रजिस्ट्रार अन्य सभी किसी भी स्थान पर मतदाताओं को पंजीकृत कर सकते हैं।
उप पंजीयक की नियुक्ति की समय-सीमा क्या है?
उप पंजीयक की नियुक्ति उपक्षेत्र की कमेटी के लोगों को छोड़ कर 2 वर्ष की समय-सीमा के लिए होगी जो 1 दिसम्बर से शुरू होकर आम चुनाव के प्रति सम वर्षों तक के लिए होगी; सिवाए इसके कि मध्यवर्ती नियुक्तियाँ आगामी आम चुनाव से 1 दिसम्बर तक के लिए होंगी।
उपक्षेत्र के कमेटी लोगों की नियुक्ति 2 साल की अवधि के लिए होगी जो काउंटी सम्मलेन की तिथि से शुरू होकर आम प्राथमिक दिनों के लिए होगी जिनमे उनका चुनाव संपन्न हुआ होगा।
काउंटी क्लर्क सभी उप पंजीयकों को नियुक्ति प्रमाणपत्र जारी करेगा, अपने कार्यालय में जनता के निरीक्षण के लिए नियुक्त किए गए सभी नामों की सूची रखेगा और सभी उप पंजीयक को प्रशिक्षण देगा।
पंजीयक मतदाताओं का पंजीकरण किनसे करेगा?
बहुत से उप पंजीयक अब राज्य के योग्य निवासियों का पंजीकरण स्वीकार कर सकते हैं। उप पंजीयक पूर्ण की गयी पंजीकरण सामग्रियाँ अपने नियुक्ति निर्वाचन प्राधिकार को वापस करेंगे जो व्यक्ति देश से बाहर रह रहे हैं उनकी पूर्ण पंजीकरण सामग्रियाँ जो उप पंजीयक द्वारा वापस की गयी हैं उन्हें निर्वाचन प्राधिकार उचित अधिकार क्षेत्र को हस्तांतरित करेगा।
नगर संगठन राज्य द्वारा किस तरह अभिप्रमाणित किए जाते हैं?
चुनाव के राज्य बोर्ड के साथ नगर संगठन को आवेदन फाइल करना चाहिए। प्रमाणपत्र के लिए आवेदन प्रत्येक चुनाव से 90 दिन पहले अवश्य फाइल होना चाहिए।
"अनुग्रह अवधि" पंजीकरण क्या है?
अनुग्रह अवधि पंजीकरण पंजीकरण के लिए समय सीमा का एक विस्तार है। अनुग्रह अवधि पंजीकरण की पेशकश 22 फ़रवरी से मंगलवार,13 मार्च तक शिकागो निर्वाचन बोर्ड पर व्यक्तिगत रूप से ही की जाएगी और उस दौरान, जो रजिस्टर करने के लिए आते हैं उन्हें उसी समय में मतदान करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
महत्वपूर्ण तथ्य
उप पंजीयक को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, शपथ लें और राज्य के कानून में प्रावधान अनुसार नियुक्त हों।
उप पंजीयक को उसी अधिकारक्षेत्र में मतदान के लिए पंजीकृत होना चाहिए जहाँ वे नियुक्त हुए हैं।
उप पंजीयक को मतदाताओं को पंजीकृत करते समय किसी तरह के चुनाव अभियान में शामिल नहीं होना चाहिए। इसमें मतदाताओं को पंजीकृत करते समय किसी उम्मीदवार या प्रस्ताव के पक्ष या उसके विरोध में काम करना शामिल है।
उप पंजीयक किसी कारण विशेष के लिए हटाए जा सकते हैं।
उप पंजीयक को पंजीकरण फार्म बड़े विचारपूर्ण तरीके से पूरा करना चाहिए और चुनाव प्राधिकार के विशिष्ट निर्देशों का पालन करना चाहिए।
उप पंजीयक को पूर्ण हुए पंजीकरण सामग्री को उसके पूर्ण होने के 7 दिनों के भीतर वापस करना चाहिए।
अगर चुनाव के 28 से 35 दिनों के अंदर नया पंजीकरण होता है या रद्द होता है तो उप पंजीयक को चाहिए कि 48 घंटों के अंदर पूर्ण सामग्री चुनाव प्राधिकार को सौंप दे।
अगर पंजीकरण के अंतिम दिन पंजीकरण होता है या रद्द होता है तो उप पंजीयक को चाहिए कि 24 घंटों के अंदर पूर्ण सामग्री चुनाव प्राधिकार को सौंप दे।
चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने और इसमें मदद करने और इसकी अधिक से अधिक समझदारी लाना चुनाव के राज्य बोर्ड का प्राथमिक लक्ष्य है।
चुनाव कानून और प्रक्रियाओं की अधिक जानकारी के लिए, आप चुनाव राज्य बोर्ड को कॉल कर सकते हैं:या लिख सकते हैं।
1020 दक्षिण स्प्रिंग स्ट्रीट (1020 S. Spring St.)
स्प्रिंगफ़ील्ड, IL 62704 (Springfield IL 62704)
1.217.782.4141 / tty बधिरों की सुनवाई के लिए 217.782.1518
100 पश्चिम रेन्डोल्फ़, सुईट 14-100 (100 N. Randolph, Room 14-100)
शिकागो IL 60601 (Chicago IL 60601)
1.312.814.6440 / tty बधिरों की सुनवाई के लिए 1.312.814.6431